फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बहन का टीका चढ़ाने जा रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली, मुठभेड़ में पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी

Sat, 03 Dec 2022 03:15 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

युवक पर फायरिंग कर बदमाश मौके से भाग निकले। जिन्हें पुलिस ने मुठभेड़ में दबोच लिया। वहीं घायल युवक को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे जयपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर में बाइक सवार बदमाशों ने शनिवार को एक युवक को गोली मार दी। युवक अपनी बहन का टीका चढ़ाने जा रहा था। वारदात के बाद मुठभेड़ में पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। मुठभेड़ में दोनों आरोपी घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया है।

विज्ञापन


बदमाशों की फायरिंग में एक अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे जयपुर रेफर किया गया है। मामले को लेकर मनियां और राजाखेड़ा थानों में दो अलग-अलग मामले दर्ज करवाए गए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि राजाखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव हरकंद का पुरा निवासी युवक ऋषिकेश उर्फ भोला ठाकुर शुक्रवार रात को अपनी बहन का लगन टीका लेकर आगरा जिले के फतेहाबाद जा रहा था। तभी सामलियापुरा गांव के पास बाइक सवार दो युवकों ने युवक को गोली मार दी। गोली मारने के बाद में आरोपी मनियां की ओर भाग निकले। 


मामले की सूचना पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मनियां सीओ दीपक खंडेलवाल की अगुवाई में पुलिस ने राजाखेडा-मनियां रोड पर नाकाबंदी कर दी। इस दौरान पुलिस की बाइक सवार युवकों से बिचोला मोड के पास मुठभेड़ हुई। आरोपी युवकों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाशें के पैरों में गोली लगी है। 

विज्ञापन

12 बोर की बंदूक और देशी कट्टा बरामद

आरोपी युवकों की पहचान विष्णु उर्फ भूरा भगत निवासी करका खेरली और नीरज जाट निवासी महेन्द्र सिंह का अडडा थाना दिहौली के रूप में हुई है। एसपी सिंह ने बताया कि मुठभेड़ के बाद पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक 12 बोर की बंदूक और 315 बोर का देशी कट्टा सहित जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। 


घायल युवक जयपुर रेफर
आरोपी विष्णु भगत दिहौली थाने का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। उसपर पहले से ही फायरिंग के कई मामले दर्ज हैं। एसपी ने बताया कि बाइक सवार युवकों की गोली लगने से घायल हुए ऋषिकेश उर्फ भोला ठाकुर को इलाज के लिए राजाखेडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करया गया, जहां से उसे उपचार के लिए जयपुर रेफर किया गया है। 


पुरानी रंजिश में फायरिंग की आशंका
गोली लगने से घायल हुए भोला ठाकुर की ओर से विष्णु उर्फ भूरा भगत और नीरज के खिलाफ राजाखेडा थाने में मामला दर्ज कराया गया है। जबकि, मनियां सीओ दीपक खंडेलवाल की ओर से मनियां थाने में विष्णु उर्फ भूरा भगत और नीरज जाट के खिलाफ पुलिस मुठभेड़ का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस का कहना है कि पुरानी रंजिश में फायरिंग की गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें