राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर के भुरजी कुआं के पास एक युवक ने दुकान में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। साथ ही दुकान मालिक के साथ भी मारपीट की। दुकान मालिक सूचना पर सरदारशहर पुलिस थाने के एएसआई राजेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
राजेंद्र ने कुमार ने बताया कि आरिफ पुत्र रमजान धोबी की दुकान पर मोहल्ले का ही एक युवक आया और उसने दुकान मालिक के साथ मारपीट कर दुकान में तोड़फोड़ कर दी।
पुलिस ने मामले की जानकारी लेने के बाद दोनों पक्षों के लोगों को लेकर पुलिस थाने पहुंची। पुलिस ने बताया कि दुकान के बाहर एक युवक बैठा था। इस दौरान मोहल्ले का एक युवक बाइक से आया और कुर्सी को टक्कर मार दी। शिकायत करने पर युवक आग बबूला हो गया और दुकान में घुसकर मालिक के साथ मारपीट की और तोड़फोड़ कर वहां से चला गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।