फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Behror : होटल मालिक का अपहरण कर लूट, मारपीट कर कार और 50 हजार रूपये लेकर बदमाश फरार

Mon, 07 Mar 2022 03:23 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

बहरोड़ में एक होटल मालिक का अपहरण कर लिया गया। बदमाशों ने मालिक को मारपीट कर बीच रास्ते में फेंक दिया। 
विज्ञापन
बहरोड़ में होटल मालिक से लूट - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहरोड़ के दहमी के पास बदमाशों ने रविवार रात एक होटल मालिक का अपहरण कर लिया। बदमाशों ने होटल मालिक से मारपीट कर कार, 50 हजार रुपए और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। घायल अवस्था में पीड़ित को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

विज्ञापन


दिल्ली जयपुर नेशनल हाइवे पर बहरोड़ के दहमी के पास रविवार रात को होटल मालिक वीरेंद्र अपने कार चालक से टिफिन लेने के इंतजार में खड़ा था। इसी दौरान तीन बदमाशों ने उसे कार में खीच लिया। जिसके बाद बदमाशों ने गाड़ी के अंदर वीरेंद्र की बेरहमी से पिटाई की और उसे करीब 12 किमी दूर गूंती गांव के पास पटक कर चले गए। अपहरण और लूट की सूचना मिलने पर पुलिस हरकत में आई और नाकाबंदी की।

चारों तरह नाकाबंदी देख बदमाश पीड़ित की कार सड़क पर ही छोड़ कर भाग गए। सूचना के बाद डीएसपी राव आनन्द के नेतृत्व में पुलिस ने नाकाबंदी करवाकर लूटी गई कार को लावारिस हालात में हाइवे से बरामद कर लिया है। वहीं पीड़ित के परिवार को वारदात की सूचना दी गई। जिसके बाद परिजन वीरेंद्र से मिलने जिला अस्पताल पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें