फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: लापता हुई बच्ची का शव घर से कुछ दूर खेत में मिला, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Sat, 18 Feb 2023 10:20 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

पुलिस ने शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। नाबालिग से दुष्कर्म हुआ है या नहीं इसकी पुष्टि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के भरतपुर जिले में घर से लापता हुई नाबालिग का शव खेत में पड़ा मिला। आशंका है कि दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। शव मिलने की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू की। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना शहर के कामा थाना इलाके की है। यहां एक गांव में शुक्रवार रात को 16 साल की नाबालिग लड़की लापता हो गई थी। परिवार वालों ने उसे सब जगह तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चला। शनिवार सुबह घर से 800 मीटर दूर गेहूं के खेत में उसका शव पड़ा दिखा। लड़की के गले से उसकी चुन्नी में फंदा लगा हुआ था। ऐसे में लोगों ने आशंका जताई है कि उसकी रेप के हत्या की गई है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। नाबालिग से दुष्कर्म हुआ है या नहीं इसकी पुष्टि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें