फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan:मंत्री शांति धारीवाल ने कोटा को दी एक और बड़ी सौगात, रेलवे भूमि पर बसी बस्तियों का पुर्नवास

Sat, 31 Dec 2022 06:10 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

रेलवे क्षेत्र में बसी उड़िया बस्ती और वाल्मीकि बस्ती वासियों के पुनर्वास के लिए 199 भूखंडों की नई सौगात मिलने से क्षेत्र वासी अपने भविष्य के प्रति आश्वस्त नजर आए। मंत्री शांति धारीवाल ने मौके पर ही 199 भूखंडों के आवंटन पत्र भी वितरित किए।
विज्ञापन
कोटा प्रवास पर हैं मंत्री शांति धारीवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आने वाला नया साल लगता है कोटा के लिए बेहद अच्छा रहने वाला है। एक के बाद एक नई सौगाते लगातार मिल रही है। कोटा प्रवास पर चल रहे मंत्री शांति धारीवाल ने आज शनिवार को कोटा शहर को एक नई सौगात दी। रेलवे भूमि पर बसी बस्तियों के पुनर्वास की बड़ी सौगात मिलने से क्षेत्र वासियों के चेहरे खिल उठे।

विज्ञापन


रेलवे क्षेत्र में बसी उड़िया बस्ती और वाल्मीकि बस्ती वासियों के पुनर्वास के लिए 199 भूखंडों की नई सौगात मिलने से क्षेत्र वासी अपने भविष्य के प्रति आश्वस्त नजर आए। मंत्री शांति धारीवाल ने मौके पर ही 199 भूखंडों के आवंटन पत्र भी वितरित किए। इस मौके पर रेल्वे कॉलोनी क्षेत्र में आयोजित समारोह में मंत्री शांति धारीवाल ने डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण भी किया।

आवंटन पत्र वितरण समारोह में कांग्रेस नेता अमित धारीवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रविन्द्र त्यागी, उपमहापौर पवन मीणा, डॉ जफर मोहम्मद, शिवकांत नंदवाना, राजेंद्र सांखला, नगर विकास न्यास के ओएसडी आरडी मीणा, सचिव राजेश जोशी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र वासी और कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन


वैसे अगले साल होने जा रहे चुनाव भी इन सौगातों का एक बड़ा कारण है। चार साल का सूखा एक बार में निकालने का जो प्रयत्न नेताजी द्वारा किया जा रहा है वो कितना सफल हो पाएगा। इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता, लेकिन जहां तक कांग्रेस की बात है तो कोटा के इस दिग्गज नेता के खिलाफ कांग्रेस आला कमान का जो रुख है वो बड़ा चिंताजनक है। कांग्रेस आलाकमान 25 सितंबर के वाकए को पकड़ कर बैठा है। अब इस पर क्या एक्शन होता है ये तो आने वाला समय ही बताएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें