फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: मंत्री खाचरियावास बोले- जयपुर में नहीं होगा कोई परिवर्तन, जन भावना का करेंगे सम्मान

Mon, 26 Jun 2023 02:46 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

खाचरियावास ने कहा कि जयपुर में कोई परिवर्तन नहीं होगा। जयपुर हेरिटेज और ग्रेटर के ढाई सौ वार्ड एक ही रहेगे। जयपुर के सभी विधायकों ने सीएम  गहलोत के सामने अपनी बात रखी है। सीएम गहलोत ने साफ कहा है कि जनता की भावनाएं महत्वपूर्ण है, उन्हीं को देखते हुए जिलों का निर्माण करवाया जाएगा।
विज्ञापन
मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में जिलों के गठन को लेकर सीएम हाउस पर बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जयपुर के सभी विधायक सहित कांग्रेस के अन्य नेता शामिल हुए। सीएम अशोक गहलोत ने नेताओं से नए जिलों के गठन को लेकर फीडबैक लिया।   

विज्ञापन

बैठक के बाद मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने कहा कि जिलों के विभाजन को लेकर टकराव हो रहा है, ऐसे में जन भावनाओं को देखते हुए ही जिलों का निर्माण किया जाएगा। जो लोग नए जिलों में नहीं जाना चाहते उन्हें नए जिलों में नहीं भेजा जाएगा। सीएम गहलोत ने खुद कहा है कि जन भावनाओं का  सम्मान करेंगे।  

खाचरियावास ने कहा कि जयपुर में कोई परिवर्तन नहीं होगा। जयपुर हेरिटेज और ग्रेटर के ढाई सौ वार्ड एक ही रहेगे। जयपुर के सभी विधायकों ने सीएम  गहलोत के सामने अपनी बात रखी है। सीएम गहलोत ने साफ कहा है कि जनता की भावनाएं महत्वपूर्ण है, उन्हीं को देखते हुए जिलों का निर्माण करवाया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री गहलोत की भावना है कि जिलों के गठन को लेकर बेवजह टकराव नहीं होना चाहिए, हम चुनाव में जा रहे हैं, बेवजह टकराव क्यों करेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें