फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP MLA: रामलाल शर्मा बोले- CM सिर्फ सियासत के लिए नए बोर्ड-निगमों का गठन कर रहे, इनके फैसले नहीं मानती सरकार

Mon, 26 Jun 2023 02:27 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

भाजपा विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सिर्फ सियासत करने के लिए नए बोर्ड और निगमों का गठन कर रहे हैं। इन बोर्ड और निगमों के फैसलों को सरकार मानती ही नहीं है। ये सिर्फ सत्ता में वापसी करने के लिए बनाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विधायक रामलाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता और विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बोर्ड और निगमों की घोषणा कर रहे हैं। इनमें ना नियम, ना कानून है और ना  भौगोलिक क्षेत्रफल का ध्यान रखा जा रहा है। सिर्फ सियासत के आधार पर बोर्डों और निगमों का गठन किया जा रहा है। सिर्फ लोगों को खुश करने के लिए इनका गठन किया जा रहा है। 

विज्ञापन


क्या मुख्यमंत्री जी बता सकते हैं कि जो पहले बोर्ड और निगम से बनाए गए थे, उन बोर्ड और निगमों ने अब तक क्या काम किया? उनको सरकार द्वारा क्या-क्या शक्तियां दी गई और सरकार के द्वारा दी गईं शक्तियों का उपयोग करते हुए उन्होंने क्या काम किया। 

क्या सरकार ने उनके द्वारा किए गए कार्यों को माना? सरकार द्वारा लोगों को सिर्फ खुश करना और सत्ता में वापसी करना ही मुख्यमंत्रीजी का ध्येय है। रामलाल शर्मा ने कहा कि समाज की समस्याओं का समाधान हो, समाज का सही प्रतिनिधित्व हो और समाज की बात उचित स्थानों पर पहुंचे, ये सरकार का प्रयास होना चाहिए, ना की राजनीतिक रोटियां सेकने का प्रयास होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें