फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष ने गिनाईं उपलब्धियां, बोले- विकास कार्यों पर राजनीति ना करे भाजपा

Tue, 14 Feb 2023 10:15 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राजस्थान में पर्यटन उद्योग को पंख लगे हैं। निगम के सभी होटलों का जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण कराया जा रहा है। इस दौरान राठौड़ ने अपने एक साल के कार्यकाल में कराए गए कार्यों का रिपोर्ट कार्ड भी प्रस्तुत किया। 
 
विज्ञापन
राज्यमंत्री धर्मेंद्र राठौड़ ने की प्रेस वार्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और राज्यमंत्री धर्मेंद्र राठौड़ ने मंगलवार को अजमेर में प्रेस वार्ता की। इस दौरान धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि पुरातत्व विभाग केंद्र सरकार के अधीन है। इसके बाद भी ब्रह्मा मंदिर के जीर्णोंद्वार के लिए भाजपा सांसद भागीरथ चौधरी ने पिछले चार साल से चुप्पी साध रखी थी। अब राजस्थान सरकार की पहल पर ब्रह्मा मंदिर का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है तो झूठी वाहवाही लेने के लिए मीडिया में सक्रिय हो गए हैं, जो बेहद शर्मनाक है।

विज्ञापन


धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राजस्थान में पर्यटन उद्योग को पंख लगे हैं। निगम के सभी होटलों का जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण कराया जा रहा है। इस दौरान राठौड़ ने अपने एक साल के कार्यकाल में कराए गए कार्यों का रिपोर्ट कार्ड भी प्रस्तुत किया। 

विज्ञापन


धर्मेंद्र राठौड़ ने बताया कि सीएम गहलोत के निर्देश पर मार्च के अंतिम पखवाड़े में पर्यटन विभाग द्वारा पौराणिक कलाओं को बढ़ावा देने के लिए ब्लॉक और जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें राजस्थानी गीत, मांडना, रंगोली और मिमिक्री करने वाले सहित परंपरागत कलाओं को बढ़ावा देने वाले प्रतिभाओं को मौका दिया जाएगा। 

अपने एक साल की उपलब्धियां गिनाते हुए राज्य मंत्री धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि ये साल हमारे लिए बेमिसाल रहा है। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले में एक सवा लाख दीपकों से दीपदान महोत्सव, पुष्कर सरोवर में गंदे पानी की आवक रोकने के लिए सतत प्रयास, ब्रह्मा मंदिर के जीर्णोद्धार और सौंदर्य करण के लिए सतत प्रयास, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बजट 23 में 1000 करोड़ का प्रावधान,  शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील का नवीनीकरण और सौंदर्यकरण, पैलेस ऑन व्हील का अजमेर में ठहराव, देशी-विदेशी पर्यटकों को लुभाने के लिए जैसलमेर में हेलीकॉप्टर जॉय राइड सेवा और अजमेर में काजीपुरा ग्राम में गंगा भैरव पहाड़ी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कराने के प्रयास सहित अन्य काम लगातार किए जा रहे हैं।  
विज्ञापन


इससे पहले निगम अध्यक्ष राठौड़ के अजमेर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका ढोल धमाकों के साथ स्वागत किया। निगम अध्यक्ष राठौड़ का सरपंच संघ पंचायत समिति श्रीनगर के अध्यक्ष मान सिंह रावत के नेतृत्व में 51 किलो की माला अैर साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कई नेता मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें