मंत्री का विरोध कर पुतला फूंका।
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान सरकार में मंत्री भजनलाल के भरतपुर के वैर में जाट समाज को लेकर दिए गए बयान से लोगों में आक्रोश है। जाट समाज ने मंत्री भजनलाल से माफी की मांग की है। बयान के विरोध में एमएसजे कॉलेज के बाहर छात्रनेताओं ने मंत्री भजनलाल का पुतला फूंककर विरोध प्रदेश किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस समाज ने उन्हें जीतकर विधायक बनाया है। अब वे उसी समाज में फूट डालने का काम कर रहे हैं।
दरअसल, 4 सितंबर सोमवार को वैर विधानसभा के गांव धरसौनी में मंत्री भजनलाल ने कई विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया था। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने जाट समाज को लेकर बड़ा बयान दिया था। मंत्री ने कहा था कि भरतपुर के जाट डागुरों को जाट नहीं मानते और मैंने आपको वह सम्मान करके दिया है।
राजारामजी की पत्नी सुशीला को भरतपुर की डेयरी का चेयरमैन बनाया। मंत्री भजनलाल के इस बयान का वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया और अब वह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद से जाट समाज में नाराजगी। समाज की ओर से माफी मांगने की बात कही जा रही है।