फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli: विधानसभा चुनावी रण में उतरी भाजपा, प्रवासी विधायक बोले- राहुल गांधी को फंड भेजना सीएम गहलोत की मजबूरी

Sun, 27 Aug 2023 08:14 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

करौली जिले में प्रवास पर आए हुए तीनों विधायकों ने राजस्थान में गुंडाराज, जंगराज बताया। साथ ही राजस्थान को रेप की घटनाओं मे नंबर एक स्थान पर बताया।
विज्ञापन
करौली में प्रवासी बीजेपी विधायक। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में तीन महीने में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है। पिछले एक सप्ताह से करौली जिले में प्रवास पर आए हुए भाजपा के प्रवासी प्रभारी उत्तर प्रदेश के लोनी विधायक नंदकिशोर, गगोई विधायक कीरत सिंह, करनैलगंज विधायक अजय सिंह रविवार को पत्रकारों से रूबरू हुए और राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। 

विज्ञापन


प्रेसवार्ता के दौरान तीनों विधायकों ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर करौली जिले की करौली विधानसभा, सपोटरा विधानसभा, टोडाभीम विधानसभा, हिण्डौन विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों सहित क्षेत्रवासियों से उनके द्वारा फीडबैक लिया गया है। पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के अलावा सभी वर्गों के लोगों से मिलकर जानकारी जुटाई गई है कि आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी को किस तरह से और अधिक मजबूत बनाया जाए। 

संगठन को मजबूत करने के लिए हर स्तर पर कार्य किया जा रहा है। आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारीयों में जोश है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में राजस्थान में भाजपा हर हाल में विधानसभा चुनाव जीतेगी और पूर्ण बहुमत के साथ राजस्थान में भाजपा अपनी सरकार बनाएगी। प्रेसवार्ता के दौरान तीनों विधायकों ने राजस्थान में गुंडाराज, जंगराज बताया। साथ ही राजस्थान को रेप की घटनाओं मे नंबर एक स्थान पर बताया।
विज्ञापन


प्रवासी विधायक बोले दर-दर भटकने को मजबूर लोग
 उत्तर प्रदेश के लोनी विधायक नंदकिशोर ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार का अंत आ गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस पर जमकर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान के डांग क्षेत्र में 75 साल बाद आज भी सड़कों का अभाव है। जच्चा-बच्चा केन्द्र नहीं हैं और प्रसूता को पलंग पर ले जाना पड़ता है। जिससे कई प्रसुताओं की तो रास्ते में ही डिलीवरी के दौरान मौत हो जाती है। उन्होंने कहा की राजस्थान में लोग दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। करौली में बीते साल हुए सांप्रदायिक दंगों पर गहलोत सरकार पर आरोप लगाते हुए विधायक नंदकिशोर ने कहा कि दंगों के आरोपियों को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रोटेक्शन दिया। उनको दुकानें बनवाने के लिए लाखों-लाखों रुपये की आर्थिक साहयता दी। निर्दोष बहुसंख्यक हिन्दू लोगों को जेल में डाला गया। 

राजस्थान की अतिथि देवो परंपरा बर्बाद 
उन्होंने शनिवार को गंगापुर सिटी जिला मे केन्द्रीय मंत्री अमित शाह की सभा के दौरान कुछ लोगों द्वारा ERCP को परियोजना घोषित करने की मांग को लेकर किए गये विरोध के मामले पर कहा कि सीएम गहलोत ने शाह के सामने अपने लोगों द्वारा विरोध करवाया और नारे लगवाए। इसकी जितनी निंदा की जाए उतनी ही कम है। उन्होंने कहा कि सीएम ने राजस्थान की अतिथि देवो परंपरा को बर्बाद करके रख दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें