फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mehndipur Balaji Temple: कैबिनेट मंत्री किरोड़ीलाल मीणा पहुंचे बालाजी मंदिर, बोले- बचपन से यहां आता हूं

Sun, 31 Dec 2023 05:34 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

Kirodilal Meena Reached Balaji Temple: बीते दिन राजस्थान की भजनलाल सरकार का मंत्रिमंडल गठन हो गया। हालांकि, मंत्रिमंडल गठन होने के बावजूद अभी तमाम मंत्रियों को विभाग का बंटवारा होना बाकी है। ऐसे में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने मेहंदीपुर बालाजी मंदिर पहुंचकर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में मंत्री किरोड़ीलाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी राजस्थान के कद्दावर नेता डॉक्टर किरोड़ीलाल मीणा मेहंदीपुर बालाजी धाम पहुंचकर मंदिर बालाजी के धोक लगाने पहुंचे। हालांकि, मंत्रिमंडल बंटवारे के मामले के सवाल को टाल गए। लेकिन उन्होंने एक बार फिर इसी सवाल पर मोदी जी का नाम लिया है।

विज्ञापन


किरोड़ीलाल मीणा को राजस्थान सरकार की कैबिनेट में जगह मिली है। इसके बाद रविवार को मेहंदीपुर धाम पहुंचकर डॉक्टर मीणा ने कहा, मैं बाल्य काल से ही बालाजी आता रहता हूं। राजस्थान सरकार ने एक बड़ी जिम्मेदारी दी है तो उसी के लिए आशीर्वाद लेने आज फिर आया हूं।

दौसा के मेहंदीपुर बालाजी पहुंचे भजन लाल सरकार के कद्दावर कैबिनेट मंत्री डॉ किरोड़ीलाल मीणा बालाजी धाम पहुंचे। जहां पर भाजपाई कार्यकर्ताओं सहित आमजन ने डॉक्टर किरोड़ीलाल मीणा का भव्य स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री मीणा ने बालाजी महाराज के माथा टेक दर्शन कर प्रदेश की अमन चैन की कामना की।
विज्ञापन


मीणा ने सिद्ध पीठ महंत डॉक्टर नरेश पुरी महाराज से शिष्टाचार भेंट की। जहां महंत डॉक्टर नरेश पुरी महाराज ने डॉक्टर किरोड़ीलाल मीणा को माल्यार्पण कर स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री डॉ किरोड़ी मीणा ने प्रदेश की खुशहाली की कामना भी की। मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि मैं बाल्य काल के समय से बालाजी महाराज के यहां आता हूं। मेरी बालाजी के प्रति बहुत आस्था है। मैं नियमित रूप से बालाजी के आता हूं। पार्टी ने मुझे बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है। बालाजी का आर्शीवाद लेने आया हूं। पत्रकारों के विभाग बंटवारे सवाल पर कैबिनेट मंत्री डॉ किरोड़ीलाल मीणा ने कहा, यह मुख्यमंत्री ही बता सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें