करौली जिला मुख्यालय स्थित भद्रावती नदी बिरवास क्षेत्र में भूमि से पेड़ काटने को लेकर रविवार को दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए करौली अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी ममता गुप्ता ने मामले को लेकर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
करौली हिंडौन रोड स्थित बिरवास क्षेत्र भद्रावती नदी के पास निवासी महेंद्र माली पुत्र फौजी उम्र 29 साल ने बताया कि उनके खेत से कुछ लोग पेड़ काट रहे थे। पेड़ काटने का विरोध किया तो आरोपियों ने हमला बोल दिया। इस दौरान बीच बचाव करने आए अन्य लोग भी घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए करौली अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां घायलों का उपचार जारी है।
करौली हॉस्पिटल पुलिस चौकी के कांस्टेबल राम प्रकाश ने बताया कि मारपीट में घायलों में द्रोदेवी पत्नी प्रकाश उम्र 40 साल, महेंद्र पुत्र फौजी उम्र 29 साल, विमल पत्नी हरि मोहन उम्र 45 साल, बच्चू सिंह पुत्र किशन लाल उम्र 45 साल, हरि मोहन पुत्र किशन लाल उम्र 50 साल तथा सुरेखा पत्नी रामकेश उम्र 25 साल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।