फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: अलवर में हनुमान मंदिर के गेट के पास मिले मांस के टुकड़े, पुलिस की जांच में हुआ यह खुलासा

Wed, 27 Jul 2022 08:29 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

पुलिस का कहना है कि मंदिर के पास मिले मांस के टुकड़े किसी ने फेंके नहीं थी। किसी जानवर ने वहां उल्टी कर दी थी।
विज्ञापन
राजस्थान पुलिस (फाइल) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के अलवर जिले के गोविंदगढ़ थाना इलाके में हाई स्कूल के पास स्थित हनुमान मंदिर के मुख्य गेट के कोने पर मंगलवार को मिले मांस के टुकड़ों का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पशु चिकित्सक की जांच में अपशिष्ट मांस के टुकड़े किसी जानवर द्वारा उल्टी करने के हैं। 

विज्ञापन


अलवर एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि मंगलवार को परिवादी सुरेश चंद शर्मा ने थाना गोविंदगढ़ में एक रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें उन्होंने बताया कि सीकरी बाईपास रोड पर सीनियर हायर सेकेंडरी स्कूल के पास हनुमान जी के मंदिर के मुख्य गेट पर किसी ने मांस के टुकड़े फेंक दिए हैं। मंदिर पुजारी ने बताया कि करीब 8:30 बजे मंदिर की पूजा करके मुख्य गेट बंद कर वह घर जाने लगा तो  कोने पर मांस के टुकड़े पड़े हुए दिखाई दिये।
    
एसपी गौतम ने बताया कि सूचना मिलते ही थाना अधिकारी गोविंदगढ़ शिव शंकर मय जाब्ता के मौके पर पहुंचे। मांस के टुकड़े को बर्फ में रख मालखाने में रखवाया गया। मंदिर के आसपास रहने वाले काफी लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की गई। बुधवार को पशु चिकित्सक को बुलाकर अपशिष्ट मास के टुकड़ों का मुआयना करवाया गया। पशु चिकित्सक ने मांस के टुकड़े में की जांच में पाया कि वह फेंका हुआ मांस नहीं था। किसी जानवर ने वहां उल्टी कर दी थी।   

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें