फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: हनुमान मंदिर की छत पर युवकों ने बनाया मांस, परिसर में फेंकी हड्डियां, गनीमत- हिंसा नहीं भड़की

Sat, 07 May 2022 03:32 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

राजस्थान के उदयपुर में समुदाय विशेष के दो युवकों ने हनुमान मंदिर की छत पर मांस बनाया और हड्डियां परिसर में फेंक दीं। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। राहत की बात यह है कि घटना के बाद भी शहर में सांप्रदायिक सौहार्द बना हुआ है।  
विज्ञापन
पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के उदयपुर में हनुमान मंदिर की छत पर मांस बनाने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने मंदिर की छत पर मांस बनाया, खाया और फिर हड्डियां मंदिर परिसर फेंक दीं। जानकारी लगने पर पुलिस ने समुदाय विशेष के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राहत की बात यह रही कि इस घटना का असर शहर के माहौल पर नहीं पड़ा। अगर ऐसा नहीं तो यहां सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ सकता था।

विज्ञापन

  
जानकारी के अनुसार शहर के अलीपुरा इलाके में एक हनुमान मंदिर है। इस मंदिर की छत पर समुदाय विशेष के दो युवकों ने मांस बनाया और कचरा सहित हड्डियां परिसर में ही फेंक दीं। आसपास के लोगों और स्थानीय पार्षद कुसुम पंवार को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने युवकों को दोबारा ऐसा नहीं करने की चेतावनी दी। इसके बाद भी आरोपी अपनी हरकत से बाज नहीं आए। 

शुक्रवार को घटना से नाराज इलाके के लोग मंदिर के बाहर जुट गए और पुलिस को सूचना दी। मामला गंभीर होने के कारण डीएसपी जरनैल सिंह और भूपालपुरा थाना अधिकारी भवानी सिंह राजावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर मामला शांत कराया। आरोपी जाकिर हुसैन और नाजिम शेख बिहार के रहने वाले हैं। दोनों युवक यहां रहकर मजदूरी का काम करते हैं। पार्षद कुसुम पंवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें