फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fire accident in Jaipur: मुहाना मंडी के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला

Fri, 29 Apr 2022 04:40 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर में एक गोदाम में भीषण आग लग गई। दमकल की 12 गाड़ियों ने छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
जयपुर के गोदाम में लगी आग - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के मुहाना मंडी में गुरुवार की देर रात गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। आग लगने के कारण लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। 

विज्ञापन

गोदाम में प्लास्टिक के कैरिट होने से आग ने भीषण रूप ले लिया। आग की लपटें देखकर मंडी में सो रहे लोगों ने पुलिस और दमकल को सूचना दी। 12 से अधिक दमकलें आग बुझाने में लगी रही। छह घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। मौके पर पहुंची मुहाना थाना पुलिस की पीसीआर में तैनात पुलिसकर्मियों ने आसपास सो रहे लोगों को मौके से दूर किया। इस दौरान गोदाम की छत पर सो रहे एक व्यक्ति फंस गया। जिसके बाद उसे वहां से निकालकर अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें