अजमेर शहर के आदर्श नगर स्थित वुड होम फर्नीचर कॉम्प्लेक्स में संचालित चार दुकानों में आग लग गई। आग इतनी भीषण लगी थी कि काबू पाने में तीन घंटे तक लग गए। इस आगजनी में करीब दो करोड़ का नुकसान हो गया है।
विज्ञापन
इस कॉम्प्लेक्स में पहले भी तीन बार आग लग चुकी है। आग की सूचना पर कॉम्प्लेक्स के मालिक मनजीत सिंह अपने परिवार के साथ मौके पर पहुंचे, आग की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई । सूचना पर अग्निशमन विभाग की गाड़ियां और आदर्श नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की छह से सात गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग के कारण दुकानों का सारा सामान जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है।
करोड़ों का हुआ नुकसान
कॉम्प्लेक्स में चार दुकानें संचालित की जा रही थी। मालिक मनजीत सिंह ने बताया कि उनके कॉम्पलेक्स में आस्था बुटीक, वुड होम फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक बाजार सहित सुपर मार्केट संचालित किया जा रहा था। आग लगने से चारों दुकानों में सारा सामान जलकर खाक हो गया। पीड़ित मनजीत सिंह ने बताया कि नुकसान का अब तक आकलन नहीं किया गया है। हालांकि, 2 करोड़ से ज्यादा का नुकसान का अनुमान है।