फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जयपुर में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग, दो घंटे तक होते रहे धमाके, पांच घंटे में पाया काबू

Fri, 17 Jun 2022 09:15 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर के केमिकल फैक्ट्री में आग लगने के बाद स्थानीय लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया। वहीं आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
जयपुर के केमिकल गोदाम में लगी आग - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में गुरुवार देर शाम केमिकल के एक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद दो घंटे तक धमाके होते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पास के घरों को खाली करवाकर लोगों को दूर शिफ्ट किया। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गोदाम में रखे चार हजार ड्रम जल गए। मौके पर फायर बिग्रेड की 15 गाड़ियां पहुंची, जिसने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। पुलिस ने बताया कि बगरू के पास बेगस की कृष्णा कॉलोनी में एक मकान में स्याही का गोदाम है। गोदाम में स्याही बनाने के केमिकल के करीब चार हजार ड्रम रखे थे। गुरुवार देर शाम अचानक गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। केमिकल के ड्रम रखे होने के कारण देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। आग की चपेट में ड्रम के आने से ब्लास्ट होने लगे। धुंए के कारण लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। जिसके बाद उन्हें दूसरी जगह शिफ्ट किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें