फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: मारू सैन समाज सम्मान समारोह, 40 समाज सेवकों को सेन रत्न सम्मान से किया सम्मानित

Tue, 30 Jan 2024 09:58 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

मारू सैन समाज के अध्यक्ष श्रवण सेन ने कहा कि सेन समाज में आज भी शिक्षा को लेकर जागरूकता कम है। समाज के बेटे-बेटियों को शिक्षा से जोड़कर आगे बढ़ाने का काम हम सबको मिलकर करना होगा।
विज्ञापन
समाजसेवकों को सेन रत्न सम्मान से सम्मानित किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर जिले के जवाजा में मंगलवार को मारू सैन समाज के सम्मान समारोह का आयोजन सेन भवन के में किया गया। इस समारोह में समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभाने वाले 40 समाजसेवकों को सेन रत्न सम्मान से सम्मानित किया। मारू सैन समाज के अध्यक्ष और पूर्व सरपंच श्रवण सेन को छठी बार लगातार निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। 

विज्ञापन


सेन ने बताया कि समाज की कार्यकारिणी को 15 साल हो गए हैं। समाजिक कार्यों को लेकर समाज लगातार आगे बढ़ रहा है। समाज की एकता इसी में है कि सभी संगठन में मिलकर कार्य करें, जिससे समाज आगे बढ़ सके। समाज के लोगों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताना चाहिए, जिससे समाज की प्रतिभाओं को आगे बढ़ा सकें। सेन समाज में आज भी शिक्षा को लेकर जागरूकता कम है। समाज के बेटे-बेटियों को शिक्षा से जोड़कर आगे बढ़ाने का काम हम सबको मिलकर करना होगा। 

इस मौके पर मारू सेन समाज अध्यक्ष श्रवण सेन, सचिव पारस सैन चांग, सुरेश सेन, भेरू कबरा, नेनाराम, संरक्षक रवि शंकर,मदन जालिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामचंद्र, हेमराज सूरजपुरा, पुखराज जालिया, मिट्ठू लाल खेमपुरा, संगठन मंत्री दिनेश शाहपुरा, सदस्य धन्नाराम, अमरचंद, रमेश, फुलचंद, धर्मीचंद, रामदयाल, सहित उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें