धौलपुर जिले के आंगई थाना इलाके में पड़ोसी ने घर में घुसकर विवाहिता से रेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की चीख पुकार सुनकर सास और पति पहुंचे तो आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने इस संबंध में आंगई थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच सीओ सरमथुरा को दी है।
थाना प्रभारी रामनिवास मीणा ने बताया कि थाना इलाके की एक विवाहिता ने सोमवार को मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया कि वह घर में अकेली थी। इसी दौरान गांव में रहने वाला पड़ोसी उसके घर में आ गया। पड़ोसी ने जबरन कमरे में घुसकर दरवाजा बंद कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
पीड़िता की चीख सुनकर उसकी सास और पति मौके पर पहुंच गए। इस दौरान आरोपी घर से भाग निकला। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने एससी-एसटी की धाराओं के साथ दुष्कर्म में मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी रामनिवास मीणा ने बताया कि नामजद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दी गई है। मामला दर्ज कर सीओ सरमथुरा को जांच दी गई है। महिला का मेडिकल कराने के बाद सीओ सरमथुरा द्वारा कार्रवाई की जाएगी।