फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: दहेज नहीं लाने पर महिला को खिलाया जहर, कमरे में मिला शव, पिता का आरोप- पति ने शराब पीकर की थी

Sat, 09 Sep 2023 07:04 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

मृतका के पिता का आरोप है कि शुक्रवार देर शाम शराब के नशे में पति ने उसकी बेटी के साथ मारपीट की थी। जिसमें उसके ससुर, देवर और ननदों ने भी साथ दिया था। बाद में सभी ने उसे जबरन जहर खिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर के रुदावल थाना इलाके में एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतका के पिता का आरोप है कि दहेज नहीं लाने पर उनकी बेटी को उसके पति, देवर, सास और ननदों ने मिलकर जहर खिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इससे पहले शुक्रवार देर शाम पति ने शराब के नशे में उसके साथ मारपीट भी की थी।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना जिले के नगला बोसोली गांव की है। खरेरा में रहने वाले मृतका के पिता हरिकिशन ने बताया कि उसने अपनी बेटी रेखा (28) की शादी 7 साल पहले बंटी से की थी। शादी के बाद से बंटी और उसके परिवार वाले रेखा को दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। आए दिन उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। 

शुक्रवार देर शाम कल शाम रेखा का पति बंटी शराब पीकर घर आया और उसने पत्नी के साथ मारपीट की। इस दौरान ससुर वनय सिंह, देवर कुलदीप, ननद राजो और लक्ष्मी ने भी रेखा को पीटा। जिसके बाद सभी ने उसे जबरन जहर खिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीहर पक्ष के परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें