फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: शादी के बाद ससुराल से भागी विवाहिता, पुलिस से बोली- प्रेमी संग रहूंगी, पांच साल से करते हैं प्यार

Sat, 21 Jan 2023 03:36 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

विवाहिता ने पुलिस से सुरक्षा देने की मांग की है। अपनी शिकायत में उसने बताया कि परिवार वाले उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। 
विज्ञापन
प्रेमी जोड़े ने पुलिस से मांगी सुरक्षा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के चूरू जिले में एक विवाहिता शादी के करीब एक महीने अपने प्रेमी के साथ भाग गई। जिसके बाद से वह उसी के साथ रह रही है। अब दोनों परिवार के लोग उसे धमकियां देकर वापस बुला रहे हैं। इसके पीड़िता थाने पहुंची और पुलिस से सुरक्षा देने की मांग की। 

विज्ञापन


दरअसल, चूरू जिले के राजलदेसर की रहने वाली विवाहिता सरोज (23) एसपी कार्यालय में शिकायती आवेदन दिया है। अपनी शिकायत में उसने बताया कि 9 दिसंबर 2022 को उसकी शादी चूरू में ही रहने वाले एक युवक से हुई थी। वह इस शादी के लिए तैयार नहीं थी, लेकिन परिवार वालों ने उसकी नहीं सुनी। विवाहिता ने बताया कि शादी के पांच साल पहले से उसका प्रेम प्रसंग पास के ही गांव में रहने वाले मुकेश सिंह से चल रहा था। वह उसके साथ शादी करना चाहती थी, लेकिन परिवार वाले तैयार नहीं हुए। 

13 जनवरी को वह अपने ससुराल से प्रेमी के साथ भाग गई। जहां से दोनों भटिंडा गए और फिर सीकर आकर रहने लगे। जिसके बाद से परिवार वाले उसे जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने और पुलिस से सुरक्षा देने की बात कही है। इसके अलावा पुलिस उनके परिवारों वालों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें