फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: विवाहित की संदिग्ध हालत में मौत, 6 महीने पहले की थी लव मैरिज, पीहर पक्ष ने दहेज हत्या का लगाया आरोप

Fri, 18 Aug 2023 10:21 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

डीसीपी दुहन ने बताया कि विवाहिता के पीहर पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उनकी शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मौत का कारण साफ नहीं हो पाया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर के रातानाडा थाना क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। करीब 6 महीने पहले उसने लव मैरिज की थी। नव विवाहिता की मौत कैसे हुई है इसका कारण अभी  स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण सामने आएगा। 

विज्ञापन

डीसीपी अमृता दुहान ने बताया कि रातानाडा थाना इलाके की श्रीराम कॉलोनी में रहने वाली अनुष्का पत्नी जतिन सोलंकी की अचानक तबीयत बिगडने पर परिवार वाले महात्मा गांधी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया अनुष्का का पीहर सरदारपुरा में है। उसने जतिन सोलंकी के साथ 6 महीने पहले लव मैरिज की थी। सूचना मिलने पर पीहर पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बेटी की हत्या की आशंका जताई है।  

डीसीपी दुहन ने बताया कि विवाहिता के पीहर पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उनकी शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मौत का कारण साफ नहीं हो पाया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें