पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू।
- फोटो : अमर उजाला
जोधपुर के रातानाडा थाना क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। करीब 6 महीने पहले उसने लव मैरिज की थी। नव विवाहिता की मौत कैसे हुई है इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण सामने आएगा।
डीसीपी अमृता दुहान ने बताया कि रातानाडा थाना इलाके की श्रीराम कॉलोनी में रहने वाली अनुष्का पत्नी जतिन सोलंकी की अचानक तबीयत बिगडने पर परिवार वाले महात्मा गांधी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया अनुष्का का पीहर सरदारपुरा में है। उसने जतिन सोलंकी के साथ 6 महीने पहले लव मैरिज की थी। सूचना मिलने पर पीहर पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बेटी की हत्या की आशंका जताई है।
डीसीपी दुहन ने बताया कि विवाहिता के पीहर पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उनकी शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मौत का कारण साफ नहीं हो पाया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।