फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: चार साल पहले की लव मैरिज, अब पंखे से लटका मिला शव, परिजन बोले- दहेज के लिए बेटी को मार डाला

Sun, 04 Sep 2022 10:55 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतका अलवर के एमआईए औद्योगिक एरिया की एक कंपनी में जॉब करती थी। चार साल पहले उसने प्रेम विवाह किया था। जिसके बाद से दोनों पति-पत्नी के बीच झगड़े होने लगे थे। कई बार परिजनों की समझाइश के बाद भी झगड़े नहीं रुके थे।
विज्ञापन
मृतका हरप्रीत कौर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के अलवर जिले में एक विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। शहर के शालीमार सोसाइटी में रहने वाली विवाहिता का शव उसके कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंखे से उतारकर पीएम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। बताया जा रहा है कि मृतका ने चार साल पलहे लव मैरिज की थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से बेटी का पति और ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे।  

विज्ञापन


सदर थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि शनिवार रात को सूचना मिली कि शालीमार सोसायटी में रहने वाली एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को हरप्रीत कौर पत्नी जितेंद्र व्यास का शव पंखे से लटका हुआ मिला। मृतका के भाई तलवार सिंह ने रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि हरप्रीत ने साल 2018 में जितेंद्र व्यास से शादी की थी। कुछ दिन दोनों के बीच सब कुछ ठीक रहा, लेकिन बाद में पति और उसके परिवार वाले हरप्रीत से दहेज में कार देने की मांग करने लगे।

कार की मांग को लेकर ससुराल वाले आए दिन उसे प्रताड़ित करते थे। इसी के चलते उसने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका के पीहर पक्ष के लोगों की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि हरप्रीत कौर अलवर के एमआईए औद्योगिक एरिया की एक कंपनी में जॉब करती थी। वहीं, उसका पति ईमित्र संचालक है। चार साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था। जिसके बाद से दोनों के बीच झगड़े होने लगे थे। कई बार परिजनों की समझाइश के बाद भी झगड़े नहीं रुके थे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें