फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhalawar: विवाहित महिला ने फांसी का फंदा लगाकर की खुदकुशी, ससुराल वालों पर दहेज हत्या का केस दर्ज

Sun, 26 Feb 2023 09:19 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़

सार

झालावाड़ के नसीराबाद गांव में शादीशुदा महिला ने सुसराल वालों से परेशान होकर फंदे से झूलकर अपनी जान दे दी। मृतका की मां ने सुसराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाकर मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस और परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के झालावाड़ जिले में एक विवाहित महिला ने फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना बकानी पुलिस थाना क्षेत्र के नसीराबाद गांव की है। यहां शादीशुदा महिला ने सुसराल वालों से परेशान होकर फंदे से झूलकर अपनी जान दे दी। मृतक विवाहिता की मां ने सुसराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। मृतका का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन


एसडीएम मनीषा तिवारी और डीएसपी बृजमोहन मीणा ने अस्पताल पहुंचकर महिला की आत्महत्या की जांच की। बकानी के डीएसपी बृजमोहन ने बताया कि नसीराबाद की रहने वाली मुस्कान ने घर में आत्महत्या कर ली। वह पति नरेंद्र तेली के साथ रहती थी।

पुलिस ने परिजनों को उसके खुदकुशी करने की सूचना दी। उसके बाद मृतका मुस्कान के परिजन बिहार से झालावाड़ पहुंचे। मृतक महिला की मां जानकी बाई ने बताया कि कुछ दिन पहले ही वह अपनी बेटी से मिलकर गई थीं।
विज्ञापन


जानकी बाई ने आरोप लगाया कि मुस्कान के ससुराल वाले उसे दहेज के लिए आए दिन ताना मारते थे। इससे परेशान होकर उनकी लड़की ने आत्महत्या करने का कदम उठाया। पुलिस दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें