फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: राजू ठेहट की मौत के बाद हनुमान बेनीवाल को मिली थी जान से मारने की धमकी, आरोपी तेलगांना से गिरफ्तार

Mon, 12 Dec 2022 09:52 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

कुख्यात गैंगस्टर राजू ठेहट की मौत के बाद सांसद बेनीवाल को जान से मारने की धमकी मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे चार दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
हनुमान बेनीवाल - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांसद हनुमान बेनीवाल को सोशल मीडिया के माध्यम से एक युवक ने जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने धमकी देने के आरोपी को तेलगांना से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की मोबाइल भी पुलिस ने जब्त कर ली है।

विज्ञापन

एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि सात दिसंबर को डीडवाना थाने के कांस्टेबल रिछपाल ने थानाधिकारी राजेश कुमार को सूचना दी कि रामदेव रामू नाम की फेसबुक आईडी से कुख्यात गैंगस्टर राजू ठेहट की मौत के बाद सांसद हनुमान बेनीवाल की हत्या करने की धमकी दी गई है। इस पर थाना डीडवाना पर मुकदमा दर्ज कर जांच थानाधिकारी खूनखुना बनवारी लाल को सौंपी दी।


पुलिस ने जांच की तो आरोपी की पहचान के बाद अभियुक्त रामदेव जाट को सांसद को सोशल मीडिया पर धमकी देने के आरोप में हैदराबाद के तेलंगाना से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को पुलिस ने रविवार को कोर्ट में पेश कर चार दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें