फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पत्नी की दूसरी शादी से खफा पहले पति ने दूसरे को मारा चाकू, कई बार दे चुका था जान से मारने की धमकी

Fri, 06 Jan 2023 01:57 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

श्याम नायक पर छह से अधिक लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। उसका एक साथी भी हमले में घायल हो गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
कोटा में चाकू से हमला - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटा में पत्नी की दूसरी शादी से गुस्साए पहले पति ने दूसरे पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में महिला का दूसरा पति और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। दोनों को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार विज्ञान नगर थाना की झाडू बस्ती में गुरुवार रात रंजिशवश छह से अधिक लोगों ने श्याम नायक (40) और उसके कर्मचारी सुनील पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में तेजपाल मेघवाल और उसके तीन-चार साथी शामिल थे। 


आरोपी तेजपाल मेघवाल श्याम नायक की पत्नी का पहला पति है। तेजपाल चोरी और अन्य वारदातों में पहले भी जेल जा चुका है। तेजपाल के आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए उसकी पत्नी ने उसे छोड़ दिया। उसकी पत्नी ने बाद में श्याम नायक से शादी कर ली। इसी बात से आक्रोशित तेजपाल ने श्याम पर हमला कर दिया। श्याम नायक फ्लोर सीलिंग का काम करता है।

विज्ञापन

घायल की पत्नी ने बताया कि तेजपाल से उसकी शादी 2017 में हुई थी। तेजपाल आए दिन चोरी और अन्य आपराधिक वारदात करता था। उससे परेशान होकर उसने उसे छोड़ दिया और श्याम से शादी कर ली। पहले भी कई बार तेजपाल ने श्याम को मारने की धमकी दी थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें