फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42 साल बाद मां-बाप पर लगाया अपहरण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
एक 42 साल के आदमी ने अपने 'माता पिता' के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है। उसका आरोप है कि जिन लोगों को वो जीवन भर माता पिता मानता रहा वो उसके माता पिता नहीं बल्कि उसके अपहरणकर्ता हैं। मामला जयपुर के विद्याधर नगर का है।
विज्ञापन


सुनील कुमार नाम के एक आदमी ने आरोप लगाया कि वो जीवन भर एक दंपत्ति का नाम अपने माता पिता के तौर पर इस्तेमाल करता रहा, जब उन्होंने उसे अपनी संपत्ति से बेदखल करना चाहा तो उसने इस बात का विरोध किया। उस वक्त उसे बताया गया कि वे उसके माता पिता नहीं हैं।
Trending Videos

पंजाब से किया था किडनैप

विद्याधर नगर पुलिस स्टेशन में कोर्ट के आदेश पर रमेश और नीलम रानी पर मामला दर्ज किया गया है। सुनील का आरोप है कि रमेश और नीलम उसे दो महीने की उम्र में पंजाब से किडनैप कर जयपुर लेकर आए।

मामले के जांच अधिकारी सत्य नारायण सिंह ने बताया कि,"हालांकि आरोपी के मुताबिक अपहरण के आरोपियों ने उसे अपना नाम दिया और माता पिता जैसा ही बर्ताव किया।"
विज्ञापन

जांच कर रही है पुलिस

पुलिस के मुताबिक नीलम ने सुनील को संपत्ति से बेदखल कर दिया और उसे कारण बताते हुए कहा कि वो उसका बेटा नहीं है। कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि,"सुनील और आरोपी माता पिता के बयान दर्ज किए जाएंगे, इसके बाद जांच की जाएगी तभी सत्यता का पता चल पाएगा।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें