फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाजायज संबंध की सजा, जान जाने तक पीटते रहे

Mon, 19 Aug 2013 12:31 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के जैसलमेर क्षेत्र में एक 25 वर्षीय युवक को ससुराल पक्ष की एक लड़की से अवैध संबंध रखने पर क्रूरता से मार दिया गया। शनिवार रात युवक की हत्या कर उसकी लाश को धोरीमन्ना के पास बाड़मेर के पुलिस थाने के पास फेंक दी।
विज्ञापन


लगभग 6 लोगों ने राणा रामपाल को लोहे की रॉड से तब तक मीटा जब तक वो मर नहीं किया। जब उसकी मौत हो गई तो उसकी नाक काटकर, कुचलकर उसके मुंह में डाल दी। जानकारी के मुताबिक युवक से ससुराल पक्ष की लड़की से संबंध थे।

पुलिस को जानकारी मिली कि राणा रामपाल को बुरी तरह पीटकर सड़क के किनारे फेंक दिया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर राणा रामपाल को अस्पाल पहुंचाया। लेकिन उसे इतनी बुरी तरह से पीटा जा चुका था कि उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर चंद्रशेखर गर्ग का कहना है कि पीड़ित को इतनी बुरी तरह से पीटा गया था कि उसके पूरे शरीर पर चोट के निशान थे। उसके हाथ और पैर टूटे हुए थे।

मृतक के भाई का कहना है कि एक व्यक्ति ने दो बजे फोन करके राणा रामपाल को बुलाया फिर पिताजी को फोन किया और कहा कि अपने बेटे को जिंदा देखना चाहते हो तो पांच लाख रुपए लेके आ जाओ।
विज्ञापन


एसपी सवई सिंह गोधरा ने भी कहा कि मृतक को बेहद क्रूरता से मारा गया है। मामले में चार लोगों से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें