फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर: हाईटेंशन पोल पर चढ़ा युवक, करंट लगने से झुलसा; कॉन्स्टेबल ने रेस्क्यू कर बचाई जान

Sun, 18 Oct 2026 04:06 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर के औद्योगिक क्षेत्र में रविवार सुबह शराब के नशे में एक युवक 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़कर करंट से झुलस गया। कॉन्स्टेबल सुनील कुमार ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे सुरक्षित नीचे उतारा।

विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औद्योगिक क्षेत्र में रविवार सुबह शराब के नशे में एक युवक 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन के पोल पर चढ़ गया। इस दौरान करंट की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गया और पोल पर ही फंस गया। युवक की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।

सूचना मिलते ही खोराबीसल थाने की चेतक गाड़ी पर तैनात कॉन्स्टेबल सुनील कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय निवासियों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद रस्सी के सहारे झुलसे युवक को पोल से सुरक्षित नीचे उतारा गया। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से उसे कांवटिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


पढे़ं: छह जिलों में आंधी-बारिश और बिजली का अलर्ट, कल से थमेगा बारिश का दौर

घटना रविवार सुबह करीब 7:45 बजे की है। युवक को पोल पर फंसा देखकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए थे। कॉन्स्टेबल सुनील कुमार ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर युवक को बचाने का प्रयास किया। इस दौरान दो से तीन स्थानीय लोग भी पोल पर चढ़े और रस्सी की मदद से युवक को नीचे उतारने में सहयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें