फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गवाह ने कहा- सलमान ने ही हिरण को मारी थी गोली, सुरक्षा मिले तो देगा बयान

Wed, 27 Jul 2016 09:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
साल 1998 में काले हिरण के शिकार के मामले में राजस्थान हाईकोर्ट ने सलमान खान को बरी कर दिया है। इसके बाद से सलमान के प्रशंसक और फैमिली के लोग खुशी मना रहे हैं। वहीं, बुधवार को इस मामले में अहम गवाह हरीश दुलानी पहली बार सामने आए। उसने बताया कि वह अब भी अपने बयान पर कायम है कि सलमान ने ही हिरण का शिकार किया था। सलमान को बचाना था, इसलिए जानबूझ कर उन्हें कोर्ट की अंतिम सुनवाई में नहीं बुलाया गया। बताते चलें कि सलमान को पिछले हफ्ते इस मामले में बरी कर दिया गया था।
विज्ञापन


एनडीटीवी के मुताबिक, हरीश ने कहा कि उसके परिवार की सुरक्षा की गारंटी दी जाए तो वह अहम बयान दे सकता है। वह उस दिन गाड़ी चला रहा था। सलमान ने काले हिरण को देखकर बंदूक निकाली और फायरिंग कर दिया। पहली फायरिंग में हिरण बच गया, लेकिन दूसरी में वह घायल हो गया। इसके बाद वह गाड़ी से उतरकर गए और चाकू से उसका गला रेत दिया।

हरीश ने कहा कि उसके पिता को धमकियां मिल रही थी इसलिए वह जोधपुर छोड़कर निकटवर्ती इलाके में चला गया था। वह अभी भी अपने पहले के बयान पर कायम है।

बताते चलें कि हाईकोर्ट में पूरी सुनवाई के दौरान एकमात्र चश्‍मदीद गवाह हरीश दुलानी के गायब रहने का मामला प्रकाश में आया। उसकी गवाही नहीं होने के कारण केस कमजोर हो गया और फैसला सलमान खान के पक्ष में चला गया। साल 2006 में सलमान को निचली अदालत ने पांच साल की सजा सुनाई थी। उन्‍होंने एक सप्‍ताह जोधपुर की जेल में भी बिताए थे और उसके बाद उनको जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें