भिवाड़ी के खुश खेड़ा थाना इलाके से नाबालिग को भगाने और दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथ उसके पांच अन्य साथी भी पकड़े गए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर कर रही है।
भिवाड़ी एसपी शांतनु कुमार ने बताया कि खुश खेड़ा थाना निवासी एक व्यक्ति ने 22 अप्रैल को नाबालिग बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस टीम ने नाबालिग की तलाश में सभी संभावित स्थानों पर दबिश दी और मुखबिर एक्टिव किए।
बुधवार को टीम ने मूलतः अलीगढ़ यूपी निवासी आकाश सिंह पुत्र हरिकेश सिंह (21) और उसके साथी देवेंद्र मेघवाल पुत्र राजकुमार (21), इंद्रजीत यादव पुत्र राज सिंह (24), राहुल शर्मा पुत्र उमेश (21), कृष्ण कुमार पुत्र जवाहर सिंह (21) निवासी थाना खुश खेड़ा व रामाधर कहार पुत्र रामेश्वर दयाल (21) निवासी महेश कॉलोनी करोली को गिरफ्तार किया है।