रतलाम में गायों में लंपी वायरस जैसे लक्षण मिले।
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान में लंपी वायरस कहर बरपा रहा है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 6 लाख से ज्यादा गाय इस वायरस की चपेट में आ चुकी हैं। जबकि 26 हजार के करीब गायों की इससे मौत भी हो चुकी है। खतरनाक लंपी वायरस की रोकथाम के लिए अब प्रदेश सरकार ने टीकों और दवाओं की खरीद के लिए 30 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।
एक अधिकारी के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लंपी वायरस की रोकथाम के लिए बजट को मंजूरी दे दी है। सरकार संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी जिले के सभी कलेक्टरों को बिना टेंडर के जरूरी दवाएं खरीदने सहित अन्य अधिकार दिए गए थे।
अब पशुपालन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में पशुधन मुक्त स्वास्थ्य योजना के तहत जिलाधिकारियों को पशुओं को लंपी वायरस से बचााने दवाएं और टीके खरीदने के लिए 30 करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रावधान प्रस्तावित किया गया है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में अब तक 6,12,841 से ज्यादा जानवर इस बीमारी से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि ऐसे 25,986 जानवरों की मौत हो चुकी है।