फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: युवती की सगाई हुई तो प्रेमी युगल ने एक ही फंदे से लगाई फांसी, खेत में पेड़ से लटके मिले शव

Tue, 19 Dec 2023 06:59 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan News: गंगापुर सिटी में युवती की सगाई तय हो जाने के कारण प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक गोत्र के होने के कारण दोनों की शादी नहीं हो पा रही थी। इसी के चलते दोनों ने खौफनाक कदम उठा लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के गंगापुर जिले के बाटोदा थाना क्षेत्र के बरनाला गांव की बैरवा ढाणी में एक प्रेमी युगल ने आत्महत्या कर ली। मंगलवार को दोनों का शव एक खेत में पेड़ से लटका हुआ मिला। जानकारी लगने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना ग्रामीणों ने बाटोदा थाना पुलिस को दी। टीम के साथ मौके पर पहुंची बाटोदा थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में भेजा। 

विज्ञापन


थाना अधिकारी हरिमन ने बताया कि  शव की पहचान विष्णु पुत्र रामफूल बैरवा (23) और चाइना पुत्री सोहनलाल बैरवा (21) के रूप में हुई। दोनों युवक युवती बैरवा ढ़ाणी के रहने वाले थे। उनके घर भी आमने सामने ही थे। थानाधिकारी हरीमन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का माना जा रहा है। हालांकि, औपचारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। 

जानकारी के अनुसार युवती की सगाई तय हो गई थी। इसी के चलते दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक ही गोत्र के होने के कारण दोनों की शादी नहीं हो पा रही थी। इसी के चलते दोनों ने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने दोनों शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों का सौंप दिए हैं। घटना के गांव में गमगीन माहौल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें