फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, कुएं में मिला युवक और नाबालिग लड़की का शव, चुन्नी से बंधे थे हाथ

Thu, 13 Oct 2022 07:40 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

मंगलवार को युवक बिना बताए अपने घर से कहीं चला गया था। लड़की भी बिना बताए घर से चली गई थी। काफी देर बाद जब लड़की वापस नहीं आई तो उसके पिता ने प्रेमी के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया। गुरुवार को दोनों के शव कुएं से बरामद किए गए।
विज्ञापन
प्रेमी जोड़े ने कुएं में कूदकर दी जान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के अजमेर जिले में युवक और नाबालिग लड़की का शव कुएं में मिला है। दोनों के हाथ चुन्नी से बंधे हुए थे। घटना स्थल के पास से निकल रहे लोगों ने कुएं के पास से चप्पल और अन्य सामना पड़ा देखा तो उन्होंने कुएं में झांककर देखा। इस दौरान उसमें युवक-युवती के शव नजर आए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को बाहर निकाला। पुलिस जांच में सामने आया है कि लड़की नाबालिग है और उसका मृतक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।   

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला अजमेर जिले के मसूदा थाना इलाके के ग्राम शेरगढ़ का है। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक और नाबालिग लड़की के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतक कार्तिक अपने नानी के यहां शेरगढ़ में रहकर खेती किसानी का काम करता था। इसी दौरान उसका गांव में रहने वाली नाबालिग लड़की से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। लड़की दसवीं कक्षा में पढ़ती थी। दोनों के घर पर उनके प्रेम प्रसंग के बारे में जानकारी थी। 

बीते मंगलवार को युवक बिना बताए अपने घर से कहीं चला गया। बाद में लड़की भी बिना बताए घर से चली गई। काफी देर बाद जब वह वापस नहीं आई तो उसके पिता ने प्रेमी कार्तिक के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया। उन्होंने पुलिस को बताया कि आरोपी कार्तिक उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही थी, इसी बीच गुरुवार को गांव में मौजूद एक कुएं से दोनों के शव बरामद किए गए।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों शवों का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कब की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अब तक की जांच में मामला आत्महत्या का ही लग रहा है, लेकिन अन्य बिंदुओं को ध्यान में रखकर भी जांच कर रहे हैं।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें