फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: प्रेमिका की शादी तय हुई तो प्रेमी ने भागने का दबाव बनाया, नहीं मानी तो दुपट्टे से घोंट दिया गला

Sun, 08 May 2022 02:57 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

राजस्थान के उदयपुर में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी प्रेमी उसकी शादी तय होने से नाराज था। 25 मई को उसकी शादी होनी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के उदयपुर में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी प्रेमी उसकी शादी तय होने से नाराज था। वह प्रेमिका पर घर से भाग जाने के लिए दबाव बना रहा था, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं हुई। इससे गुस्साए प्रेमी ने दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


उदयपुर एसपी मनोज कुमार ने बताया, थाना सेमारी क्षेत्र के लालपुरिया तालाब के पास पांच मई को एक युवती की लाश मिली थी। मामला गांव खडफला का था। खेमराज ने पुलिस को बताया, उसके बुआ के लड़के हेमराज ने रेखा की लाश तालाब के पास एक खेत में पत्थरों के नीचे दबी देखी। इसकी सूचना कॉल कर उसने मुझे दी। इसके बाद वह अपने दादा के साथ मौके पर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी।  

मामले की जांच करते हुए पुलिस ने संदिग्ध विनोद को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले तो शातिर विनोद खुद को निर्दोष बताता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर वह टूट गया। उसने पुलिस को बताया कि रेखा और उसके बीच कई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। हाल ही में उसकी सगाई हो गई थी। 25 मई को शादी होना भी तय था। 
विज्ञापन


उसके शादी करने की बात को लेकर वह नाराज था। चार मई को बात करने के लिए उसने रेखा को लालपुरिया तालाब के किनारे बुलाया। आरोपी ने रेखा से घर से भागकर शादी करने के लिए कहा, लेकिन उसने ऐसा करने से मना कर दिया। बाद में इसकी बात को लेकर दोनों की बहस हो गई। इसके बाद उसने रेखा के टुपट्टे से ही उसका गला घोंट दिया और लाश को पत्थरों से दबाकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी  विनोद पुत्र शिवराम को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें