फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बांसवाड़ा में प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने से लाखों का नुकसान, दस दिन पहले ही शुरू हुआ था काम

Sat, 22 Oct 2022 01:14 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा

सार

प्लास्टिक फैक्ट्री में शनिवार सुबह आग लग गई। कहा जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। आगजनी से फैक्ट्री में रखी मशीनें जलकर खाक हो गईं।
विज्ञापन
फैक्ट्री में लगी आग - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांसवाड़ा शहर के पीपलवा औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार सुबह एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस आगजनी में पूरी फैक्ट्री जलकर राख हो गई। दस दिन पहले ही फैक्ट्री में काम शुरू हुआ था।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शनिवार सुबह करीब 5 बजे दमकल को सूचना दी गई। आग भीषण लगी थी। ऐसे में मौके पर पहुंची दमकल ने केमिकल के जरिए भीषण आग पर काबू पाया। सारा सामान जलकर खाक हो गया। पुलिस और आसपास के लोगों का मानना है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। 


फैक्ट्री संचालक ने बताया कि फैक्ट्री दो साल पहले ही बनी थी। दस दिन पहले ही काम शुरू हुआ था। विदेशों से मशीन बनाई गईं थीं, जिससे तिरपाल बनाया जाना था। आग लगने से काफी नुकसान हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें