फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Looteri Dulhan: सास और पति को नशीला दूध पिलाकर किया बेहोश, नकदी और जेवरात लेकर फरार

Tue, 19 Apr 2022 04:44 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू

सार

चूरू में डेढ़ तोला सोने के गहने और 83 हजार रुपए लेकर दुल्हन भाग गई। पीड़ित ने जब परिचित से पूछताछ की तो उन्होंने दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी दी।
विज्ञापन
चूूरू में लुटेरी दुल्हन फरार - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में लुटेरी दुल्हन ने आतंक मचा रखा है। एक बार फिर चूरू जिले के गांव झाड़सर कांधला में दुल्हन ने पति और सास के दूध में बेहोशी की दवा मिला दिया। उसके बाद वह नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गई। 

विज्ञापन

साहवा थानाधिकारी सुरेश कस्वां ने बताया कि राजेंद्र जाट ने रिपोर्ट में बताया कि मुंशीराम मेघवाल आठ अप्रैल को तीन अन्य लोगों को साथ लेकर उनके गांव झाड़सर कांधलान आया। उसने कहा कि उनके साथ आए व्यक्ति को अपनी बहन की शादी करनी है। उनके साथ युवती थी, जिसका नाम प्रतीक्षा बताया गया। उसने पीड़ित के साथ शादी करवाने की बात कही और इसके बदले में एक लाख 60 हजार रुपए नकद देने को कहा। इस पर पीड़ित और उसके चाचा इन्द्राज सिंह और बहनोई चरण सिंह निवासी डूंगर सिंह पुरा ने उनकी मांग अनुसार रुपए नकद उसी वक्त दे दिए। 


डेढ़ तोला सोने के गहने और 83 हजार रुपए लेकर भागी दुल्हन
आरोप है कि इसके बाद उन तीनों ने प्रतीक्षा नाम की युवती से उसी दिन गांव के नजदीक देवगढ़ गांव के एक मंदिर में उसकी शादी करवा दी। पीड़ित ने बताया कि 16 अप्रैल को दिन में लुटेरी दूल्हन प्रतीक्षा से मिलने के बहाने दो महिलाएं और दो पुरुष उनके घर आए। जिसमें से एक पुरुष ने अपना नाम कपिल और एक महिला ने अपना नाम पूजा बताया। दोनों ने दूल्हन के रिश्ते में भाई-भाभी होने की बात कही। चारों जब प्रतीक्षा से मिल कर गए तो जाते समय प्रतीक्षा ने डेढ़ तोला सोने के गहने और 83 हजार रुपए नकद दे दिए। उसी दिन रात को सोते समय लुटेरी दूल्हन ने अपने पति और सास संतोष को दूध दिया। इसे पीने के बाद दोनों बेहोश हो गए।

विज्ञापन


दुष्कर्म का केस दर्ज करवाने की धमकी
सुबह जब दोनों को होश आया तो प्रतीक्षा घर से गायब मिली। इसके बाद प्रतीक्षा की भाभी पूजा को फोन किया तो उसने कहा कि हमसभी ने मिल कर आपको लूटा है। उसने धमकाते हुए कहा कि पुलिस को शिकायत करोगे तो दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवा देंगे। पुलिस ने राजेंद्र की शिकायत पर मामला दर्ज किया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें