फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: टोंक के पंजाब नेशनल बैंक में दिनदहाड़े लूट, कैशियर के सिर पर कट्टा तान कर पांच लाख रुपये लेकर फरार

Thu, 22 Sep 2022 08:13 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक

सार

बदमाश दोपहर तीन बजे बैंक में घुसे। उन्होंने कैशियर से रुपयों से बैग भरवाया। इसके साथ ही दो ग्राहकों से भी उन्होंने पैसे लूट लिए। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर लुटेरों को ढूंढने में जुट गई है।
विज्ञापन
टोंक के पीएनबी में लूुट - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोंक के आवां गांव में पंजाब नेशनल बैंक में बुधवार को दिनदहाड़े लूट हो गई। तीन नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर पांच लाख रुपये लूट लिए। वहीं लूट की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पंजाब नेशनल बैंक में बुधवार दोपहर तीन बजे तीन नकाबपोश बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए घुस गए। वे सीधा कैश काउंटर पर गए और कैशियर पर बंदूक तान दिया। उन्होंने कैशियर से सवा चार लाख रुपए बैग में भरवाया। इसके अलावा बैंक में मौजूद दो ग्राहकों से भी 40 और 20 हजार रुपए लूट लिए। एक ग्राहक ने बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो उसपर कट्टा तान दिया। 
लूट के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।


वहीं बैंक मैनजर का कहना है कि लॉकर  में 12 लाख रुपये थे, वे बच गए। वहीं बदमाशों का एक कट्टा बैंक में ही छूट गया। सूचना पर पुलिस एसपी मनीष त्रिपाठी पुलिस बल के साथ बैंक पहुंचे। सभी रास्तों पर नाकाबंदी करवाई गई। सीसीटीवी में तीन लुटेरे नैनवां की ओर जाते दिखे हैं।

विज्ञापन

आवां सरपंच दिव्यांश महेंद्र भारद्वाज की सूचना पर एसपी मनीष त्रिपाठी, देवली डिप्टी सुरेश कुमार और दूनी एसएचओ विजय सिंह मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज से साक्ष्य जुटाए। आवां से बाहर जाने वाले सभी रास्तों पर नाकाबंदी करवा दी। तीनों लुटेरे नैनवां की ओर जाते दिखाई दिए। पुलिस तीनों बदमाशों को पकड़ने में जुट गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें