श्रीगंगानगर में नेता ने चालक को पीटा
- फोटो : Social Media
श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर में कांग्रेस नेता की दबंगई सामने आई है। कार में खरोंच लगने पर नेता ने दूसरे कार के चालक को डंडों से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। नेता का कार चालक को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार सोमवार की देर शाम को कांग्रेस के नेता अशोक रॉयल रेलवे क्रॉसिंग की ओर जा रहे थे। इस दौरान फाटक बंद मिली। इस दौरान कार ड्राइवर रविंद्र सिंह ने गलती से बैक गियर लगा दिया। जिससे गाड़ी में खरोंच आई गई। इसी बात पर नेताजी का पारा चढ़ गया। उसके बाद नेता ने ड्राइवर को जमकर पीटा। उन्होंने डिग्गी में रखी रबड़ का डंडा निकाल और आगे खड़ी कार ड्राइवर को बेरहमी से पीटा। जिससे ड्राइवर के शरीर पर गहरे चोट के निशान हो गए।
पीड़ित ड्राइवर का कहना है कि गलती से कार टकरा गई थी। उसने माफी भी मांगी लेकिन नेता ने एक भी ना सुनी। वो वह डंडे से बेरहमी से पीटने लगा। ड्राइवर रविंद्र सिंह ने नेता के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज करवाया है।