फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिड डे मील में मरी छिपकली, 76 बच्चे बीमार

Tue, 30 Jul 2013 06:12 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के एक स्कूल में मिड डे मील में एक मरी हुई छिपकली मिलने के बाद 76 बच्चे बेहोश हो गए।
विज्ञापन


जिला कलेक्टर ओंकार सिंह ने बताया कि बनेड़ा कस्बे के प्राथमिक स्कूल में बच्चों ने खाना खाने के बाद तबीयत खराब होने की शिकायत की। इसके बाद खाने को जांचा गया तो दाल में छिपकली मिली।
विज्ञापन


कलेक्टर ने बताया, इसकी सूचना के बाद बच्चों को जल्द ही नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। खाने को जांच के लिए भेज दिया गया है।

घटना के बाद स्कूल के प्रधानाध्यापक कैलाश गर्ग और मिड डे मील प्रभारी दिनेश को निलंबित कर दिया गया है।

साथ ही खाना बनाने वाले तीन लोगों को भी हटा दिया गया है।

हाल ही में कई राज्यों में मिड डे मील से बच्चों के बीमार पड़ने की घटनाएं सामने आईं हैं। बिहार के छपरा में मिड डे मील में कीटनाशक मिले होने के चलते 23 बच्चों की जान भी चली गई थी।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें