राजस्थान के जयपुर शहर में चार दिन पहले चांदपोल बाहर स्थित खेतड़ी हाउस के कुंए में मृत मिली बच्ची की हत्या उसके मामा ने ही की थी।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक दरिंदगी पर उतरे मामा ने बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन विफल रहने पर उसके गुप्तांग में डंडा डाल दिया।
बच्ची चिल्लाई तो उसका गला दबाकर कुएं में फेंक दिया जिससे उसकी मौत हो गई। गिरफ्तार 33 वर्षीय आरोपी के एक पैर में पोलियो है। और वह पेंटर का काम करता है।
आरोपी बहन के घर के पास ही में रहता है। घटना के दिन छोटे भाई के जन्मदिन की पार्टी थी जहां छोटी बच्ची मां को खाना देने घर आई थी।
मामा उसे पार्टी में वापस पहुंचाने का बहाना कर रात 9 बजे अपने कमरे में ले गया। वहां दुष्कर्म के प्रयास के बाद बच्ची को कुंए में फेंक दिया।
पुलिस की पूछताछ में मामा के शरीर पर नाखून के खरोंच के कई निशान थे, पुलिस को शक हुआ और तहकीकात करने पर मामा की पूरी काली करतूत सामने आ गई।