फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: ट्रक में गाजर के बीच छिपाकर अवैध शराब गुजरात ले जा रहा था तस्कर, 72 पेटी जब्त

Tue, 01 Feb 2022 08:43 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

गिरफ्तार आरोपी ट्रक चालक रामदयाल ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह शराब की पेटियां जोधपुर से अहमदाबाद लेकर जा रहा था।
 
विज्ञापन
पुलिस ने जब्त की अवैध शराब की पेटियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में गाजर की आड़ में तस्करी कर ट्रक से गुजरात ले जाई जा रही अवैध शराब को जब्त कर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ट्रक चालक रामदयाल ने पूछताछ में बताया कि वह शराब की पेटियां जोधपुर से अहमदाबाद लेकर जा रहा था। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ट्रक में शराब भरकर गुजरात ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देश पर मावल चौकी पर रीको पुलिस ने नाकेबंदी की। इस दौरान चौकी प्रभारी देवाराम मीणा ने टीम के साथ एक ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। ट्रक में गाजर की आड़ में शराब की पेटियां रखी थीं। पुलिस ने 72 पेटी शराब जब्त कर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें