फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: धौलपुर के बरौली गांव में पांच महिलाओं के सिर पर गिरी कड़कड़ाती बिजली, सभी झुलसी, तीन की हालत नाजुक

Tue, 23 May 2023 10:04 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

धौलपुर में कुएं से पानी भरकर घर लौट रहीं 5 महिलाओं पर आकाशीय बिजली गिर गई। इससे तीनों महिलाएं झुलस गईं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
बिजली गिरने से सदमे में महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर में मंगलवार देर शाम सरमथुरा थाना क्षेत्र के बरौली गांव में कुएं से पानी भरकर घर लौट रहीं 5 महिलाओं पर आकाशीय बिजली गिर गई। इससे सभी महिलाएं झुलस गईं, जिनमें में 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है। 

विज्ञापन


आकाशीय बिजली महिलाओं पर गिरने की घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। पांचों महिलाओं को सर मथुरा राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है, लेकिन 3 महिलाओं की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने  प्राथमिक उपचार देकर उन्हें धौलपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

दरअसल, मंगलवार देर शाम अचानक मौसम बदल गया। तेज आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई और आसमान में बिजली कौंधने लगी। सरमथुरा थाना क्षेत्र के गांव बरौली में करीब एक दर्जन महिलाएं कुएं पर पानी भरने गई थीं। वहां से वापस लौटते समय उन पर आकाशीय बिजली गिर गई। 
विज्ञापन


आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 45 वर्षीय रामदुलारी पत्नी गुमान सिंह मीणा, 28 वर्षीय राजकुमारी पत्नी रामकेश मीणा, 25 वर्षीय नीतू पत्नी ओमप्रकाश मीणा, 22 वर्षीय रवीना पत्नी कन्हैया लाल मीणा और 40 वर्षीय कमलेश पत्नी बहादुर मीणा झुलस गई। पांचों महिलाओं को ग्रामीणों ने नजदीकी सरमथुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया।  

3 महिलाओं की हालत बेहद नाजुक है 
चिकित्सा अधिकारी डॉ गोरे लाल मीणा ने बताया 3 महिलाओं की हालत बेहद नाजुक है। जिन्हें प्राथमिक उपचार देकर रेफर कर दिया है। 2 महिलाओं का सीएससी पर उपचार किया जा रहा है। थाना प्रभारी देवेंद्र शर्मा ने बताया झुलसी महिलाओं का उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

एक सप्ताह पहले भी हुआ था आकाशीय बिजली गिरने से हादसा
एक सप्ताह पूर्व बसेड़ी और कंचनपुर थाना इलाके में भी आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हुई थी। बसेड़ी थाना क्षेत्र के गांव साद पुरा में 20 वर्षीय युवक अंशुल की झुलस कर मौत हुई थी। वही, कंचनपुर थाना इलाके के गांव पूठ पुरा में 22 वर्षीय चिराग आकाशीय बिजली गिरने से हादसे का शिकार हुआ था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें