भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राजस्थान प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने पाकिस्तान की कोट लखपत जेल में बंद 36 साल से जयपुर निवासी गजानंद शर्मा की रिहाई के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को पत्र लिखा है।
खन्ना शनिवार को गजानंद की बुजुर्ग पत्नी व दोनों बेटों से मिले। उन्होंने परिजनों को आश्वासन दिया कि सरकार गजानंद की रिहाई के लिए जरूर प्रयास करेगी। उन्होंने पत्र में विदेश मंत्री से गजानंद की रिहाई को सुनिश्चित करने के लिए लिखा है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व जयपुर जिले के सामोद थाना इलाके में गांव महारकलां निवासी गजानंद शर्मा (65) की भारतीय राष्ट्रीयता के वेरिफिकेशन के संबंध में पाक जेल से दस्तावेज यहां आए थे। इसके बाद पता चला था कि गजानंद पाकिस्तान की जेल में बंद हैं।