फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasipur: महिला आरपीएस अधिकारी से अभद्रता करने के आरोप में पुलिस ने वकील को हिरासत में लिया, जानें क्या है मामला?

Thu, 28 Apr 2022 04:55 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर के सदर थाना इलाके में महिला आरपीएस के साथ अभद्रता करने के मामले में पुलिस ने वकील गोवर्धन सिंह को हिरासत में लिया है। आरपीएस अधिकारी संध्या यादव की ओर से दर्ज कराए गए केस पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के सदर थाना इलाके में महिला आरपीएस के साथ अभद्रता करने के मामले में पुलिस ने वकील गोवर्धन सिंह को हिरासत में लिया है। आरपीएस अधिकारी संध्या यादव की ओर से दर्ज कराए गए केस पर यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


सदर पुलिस ने बताया कि तीन अप्रैल 2020 में लॉकडाउन के दौरान वकील गोवर्धन चौधरी को नाकाबंदी के दौरान एसीपी संध्या यादव ने रोका था। इस दौरान वकील चौधरी ने संध्या यादव के साथ अभद्रता की। साथ ही महिला अधिकारी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट भी किया था। जिसके बाद महिला आरपीएस संध्या यादव की ओर से राजकीय कार्य में बाधा डालना, एससी एसटी एक्ट और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करवाया गया था। 

जानकारी के अनुसार मामले की जांच एसीपी प्रमोद स्वामी को सौंपी गई थी। मामले की जांच में सभी आरोपों को सही पाया गया, लेकिन इसके बाद हाईकोर्ट की ओर से आरोपी की गिरफ्तारी पर स्टे लगा दिया गया था। गरुवार को हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान स्टे हटाने के बाद पुलिस ने वकील गोवर्धन चौधरी को हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें