फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur: रिटायर्ड पुलिस अफसर के घर की लाखों की चोरी, आभूषण और नकदी पर हाथ पर किए साफ

Sun, 27 Mar 2022 11:26 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

उदयपुर में एक घर से 18-19 लाख रुपये के आभूषण, 70 हजार रुपये नकदी चोरों ने चोरी कर लिए।
विज्ञापन
उदयपुर में चोरी - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर में चोरी, लूट, नकबजनी, मारपीट की वारदात बढ़ती जा रही है। इसी कड़ी में चोरो ने एक रिटायर्ड डीवाईएसपी के मकान को निशाना बनाया और दिन दहाड़े लाखों के आभूषण और नकदी चुरा ले गए।

विज्ञापन

हिरण मगरी थाना क्षेत्र के सेक्टर 5 स्थित गणपति विहार निवासी रिटायर्ड पुलिस अफसर हीरालाल राजक के मकान में दिन में चोरी की वारदात हुई। घटना के समय घर में कोई नहीं था। हीरालाल और उनकी पत्नी लगभग 1 बजे अपने रिश्तेदार के यहां गए थे और उनकी बेटी हॉस्पिटल से काम कर दोपहर 2.30 बजे घर आई तो बाहर का गेट खुला देखा।

उसने अंदर आने पर घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी भी खुली थी। उसने तुरंत अपने पिताजी को फोन कर सूचित किया। जानकारी के अनुसार करीब दो घंटो में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया और करीब 18-19 लाख रुपये के आभूषण, 70 हजार रुपये नकद और कीमती सामान चुरा लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें