फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: भाई के घर से ही की थी लाखों की चोरी, संदेह होने पर पकड़ा तो कबूली वारदात

Mon, 29 Jul 2024 07:48 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़

सार

Rajasthan News: जिले के निंबाहेड़ा स्थित नाकोड़ा नगर में गत गुरुवार को रत्नेश पुत्र मदन लाल सेन के मकान से अज्ञात बदमाशों द्वारा घर के दरवाजों के ताले तोड़कर अलमारी में रखे चार लाख से अधिक रुपए व सोने चांदी के आभूषण चोरी का खुलासा किया है। 
 
विज्ञापन
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि निम्बाहेड़ा शहर में गत गुरुवार को नाकोड़ा नगर से रत्नेश पुत्र मदन लाल सेन के मकान में अज्ञात बदमाश द्वारा दरवाजों के ताले तोड़ कर घुसे। अन्दर अलमारी में रखे चार लाख एक हजार रूपए नकद, चार पावजेब की चांदी की जोड़ी, चांदी की बिछुड़ी जो करीब 8-10 के आस पास थी तथा एक सोने की अगुंठी चुरा कर ले गए।

विज्ञापन


वारदात की सूचना फरियादी को उसके भाई ने ही दी। इस पर कोतवाली निम्बाहेड़ा पर नकबजनी का प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान एएसआई सूरज कुमार द्वारा शुरू किया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण किया। रत्नेश सेन के भाई दीपक सेन ने टीम के साथ रह कर आस पड़ोस के सीसीटीवी फुटेज दिखाए तथा पुलिस के साथ हर गतिविधि पर नजर रख कर पुलिस को शक नहीं होने दिया।

पीड़ित व परिवारजनों से पूछताछ कर रत्नेश सेन के भाई दीपक सेन के बारे मुखबिरों से जानकारी जुटाई। इसमें सामने आया कि प्रार्थी के भाई दीपक सेन ने पहले भी हेराफेरी की हुई है। इस पर रत्नेश के भाई दीपक सेन को डिटेन कर मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई। इसमें दीपक सेन ने अपने ही भाई के घर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपित को गिरफ्तार कर गहनता से अनुसंधान किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें