फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lady Don: कमला से पहले शातिर रेखा और शूटर अनुराधा बनीं राजस्थान की लेडी डॉन, पढ़ें प्यार से लेकर अपराध तक का सफर

Fri, 04 Mar 2022 11:58 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान की लेडी डॉन अनुराधा चौधरी, रेखा मीणा और अब कमला चौधरी, इन तीनों लेडी डॉन की अलग-अलग दुनियां है, लेकिन कहानी लगभग एक ही जैसी है। आइए, एक-एककर तीनों लेडी डॉन की कहनी आपको पढ़ाते हैं...
विज्ञापन
कमला चौधरी, रेखा मीणा और अनुराधा चौधरी। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनुराधा चौधरी, रेखा मीणा और अब कमला चौधरी... ये हैं राजस्थान की लेडी डॉन। इन तीनों लेडी डॉन की अलग-अलग दुनियां है, लेकिन कहानी लगभग एक ही जैसी है। अपराध, हत्या, लूट, ठगी, अपहरण ऐसा कोई जुर्म नहीं जो इन तीनों लेडी डॉन ने न किया हो, या करने का प्लान न बनाया हो। तीनों ही लेडी डॉन सोशल मीडिया पर लाइव आकर नेता, पुलिस और विरोधी गुट को खुले आम धमकियां देती हैं। पुलिस और पुलिस अधिकारियों का चैलेंज करती हैं। आइए...अब एक-एककर तीनों लेडी डॉन की कहनी आपको पढ़ाते हैं...

विज्ञापन


रेखा मीणा जिसने दो हिस्ट्रीशीटर दोस्तों को बनाया दुश्मन
करौली के टोडाभीम गांव की रहने वाली करीब 20 साल की रेखा मीणा खुद को लेडी डॉन ही कहती है। उसके पिता मजदूर है और मां का निधन हो चुका है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली रेखा लाइव आकर अपने विरोधियों को धमकाती और गालियां देती थी। उसने करौली के ही एक हिस्ट्रीशीटर पप्पू मीणा उर्फ पीएल भड़क्या को धमकी दी थी। 

विज्ञापन


पप्पू मीणा और उसके परिजनों से मारपीट का आरोप भी रेखा और इनामी बदमाश अनुराज मीणा पर लगा था। कुख्यात अपराधी पप्पू मीणा और दो हजार का इनामी अनुराज मीणा जिगरी दोस्त हुआ करते थे, लेकिन रेखा के कारण थोड़े ही दिनों में दोनों के रास्ते अलग हो गए। 

दरअसल, रेखा मीणा की दोस्ती पहले अनुराज से हुई थी। वह भी करौली का रहने वाला था, ऐसे में दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई। इस बीच अनुराज ने रेखा को अपने दोस्त पप्पू मीणा से मिलवाया। इसके बाद मामला लव ट्रायंगल का हो गया और पप्पू ने रेखा की एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। 

इसके बाद से दोनों में विवाद हो गया और रेखा को पाने के लिए अलग हो गए। अनुराज ने साथियों के साथ मिलकर पप्पू के परिजनों की मारपीट की और उसे पेट में गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद पुलिस ने रेखा को हिस्ट्रीशीटर के बीच लड़ाई भड़काने, सोशल मीडिया पर धमकी देने और गाली देने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया है। वह अभी भरतपुर की महिला जेल में बंद है।  

गैंगस्टर आनंदपाल से एक मुलाकात के बाद बदल गई अनुराधा की जिंदगी 
सीकर की रहने वाली अनुराधा चौधरी उर्फ मिंटू राजस्थान की लेडी डॉन है। उसकी मां का निधन बचपन में ही हो गया था। उसके पिता काम करने के लिए दिल्ली चले गए, इधर अनुराधा ने किसी तरह अपनी पढ़ाई पूरी की। इसे दौरान उसे दीपक मिंज से प्यार हो गया और कुछ दिन बाद दोनों ने शादी कर ली। बीसीए में स्नातक की डिग्री लेने और पढ़ाई में तेज होने के कारण उसकी अंग्रेजी अच्छी थी।



शादी के बाद उसने शेयर बाजार में पति की मदद करना शुरू कर दिया। इस दौरान उसके पति को करोड़ों रुपए का घाटा हो गया। लोग लिए हुए रुपए भी नहीं लौटा रहे थे। इसी सिलसिले में अनुराधा की मुलाकात नामी गैंगस्टर आनंदपाल से हुई। मुलाकात, जान पहचान में बदली और दोनों की दोस्ती गहरी होती चली गई। इसके बाद अनुराधा ने पति का साथ छोड़ दिया और आनंदपाल की गैंग में शामिल हो गई। 

आनंदपाल की गैंग में आने के बाद अनुराधा ने क्राइम की बारिकियां सीखीं थीं। आनंदपाल ने उसे शार्प शूटर बना दिया था। वह एके 47 जैसे अत्याधुनिक हथियार चलाने और अपहरण करने के मामले में माहिर मानी जाती थी। आनंदपाल गैंग में उसे मैडम मिंज नाम से जाना जाता था। उसके खिलाफ राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा में रंगदारी, हत्या के प्रयास और लूट समेत कई गंभीर आपराधिक केस दर्ज हैं। 

साल 2017 में आनंदपाल पुलिस मुठभेड़ में मारा गया तो अनुराधा ने गैंग की कमान संभाल ली थी। इससे पहले उसके जेल पाने पर अनुराधा ने उसे छुड़ाने की पूरी कोशिश की थी। लेडी डॉन अनुराधा पर राजस्थान के साथ दिल्ली पुलिस ने भी इनाम घोषित कर रखा था। आनंदपाल की मौत के बाद वह बदमाश काला जठेड़ी के साथ लिव इन में रह रह थी। फिलहाल में जेल में बंद है।  

शादी के बाद घर से भागी, फिर बनी लेडी डॉन कमला चौधरी
नागौर के बारानी गांव की 27 साल की कमला एसपी को चैलेंज करने के बाद चर्चा में आई है। वीडियो में उसने कहा कि मैं रोज एमडी खाती हूं और यह अपने दम पर ही खाती हूं। अगर किसी के बाप में दम है तो उसे रोक के दिखा दे। एसपी मेरी वीडियो देख रहा है, वह बताए उसके बंगले पर आकर कब रुपए मांगे थे। 
विज्ञापन


 

वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने गुरुवार को खुद को लेडी डॉन बताने वाली कमला चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले दिसंबर 2020 में कमला पर एक ऑफिसर को ब्लैकमेल कर 11 लाख रुपए  ठगने का आरोप लगा था। केस दर्ज होने के बाद नागौर पुलिस ने कमला को गिरफ्तार भी किया था। 



कमला सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो और वीडियो शेयर करती रहती है। वह वीडियो जारी कर रसूखदार लोगों को भी धमकियां देती रहती है। सोशल साइट्स पर उसने नशे के धंधे से जुड़े होने के भी कई वीडियो पोस्ट किए हैं। पुलिस की गाड़ी में बैठे एक फोटो को लेकर कई सवाल भी उठ थे। कई वीडियो में वह शराब, हथियार और कारतूस के साथ भी दिखाई देती है।  

बाराणी गांव की रहने वाली कमला शादीशुदा है। इसके बाद भी वह 2018 में वह एक लड़के के साथ भाग गई थी। छह महीने बाद वापस लौटी तो घर वालों ने अपनाने से मना कर दिया, इसके बाद वह गलत लोगों के जुड़ गई। कमला ड्रग्स, शराब सहित अन्य नशे भी करती है। वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हुई तो उसके बोल्ड अंदाज और हनक के कारण उसके वीडियो लोगों के बीच पसंद किए जाने लगे। थोड़े ही दिनों में उसके हजारों फॉलोअर हो गए।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें