फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotputli-Behror: टोल प्लाजा पर ट्रक की रफ्तार ने मचाई तबाही, कई वाहन क्षतिग्रस्त और लोग घायल, मचा हड़कंप

Sat, 14 Mar 2026 10:53 PM IST
कोटपुतली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपुतली-बहरोड़

सार

नीमराना टोल प्लाजा पर शनिवार को तेज रफ्तार ट्रक ने कतार में खड़ी गाड़ियों में टक्कर मार दी। हादसे में कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए और कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है और राहत-बचाव कार्य जारी है।
विज्ञापन
नीमराना टोल प्लाजा पर भीषण सड़क हादसा, - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली–जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित नीमराना टोल प्लाजा पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। टोल देने के लिए कतार में खड़ी गाड़ियों में पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और कई लोग घायल हो गए। अचानक हुए हादसे से टोल प्लाजा पर अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


टोल लेन में लगी थी लंबी कतार
प्राप्त जानकारी के अनुसार टोल प्लाजा की चौथी लेन में कई वाहन टोल देने के लिए कतार में खड़े थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने नियंत्रण खो दिया और सामने खड़ी गाड़ियों में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आगे खड़ी छोटी कार अनियंत्रित होकर बस से जा टकराई। इसके चलते ट्रक और बस के बीच खड़े कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

हादसे में मची अफरा-तफरी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर के बाद कई वाहनों के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर मलबा फैल गया। टोल प्लाजा पर मौजूद लोग डर के मारे इधर-उधर भागते नजर आए। कई वाहन चालक और यात्री भी हादसे में घायल हो गए।

पढ़ें: रात में घर से निकला युवक, सुबह खेत में मिला शव; पत्नी बोली- कर्ज मांगने वाला ही बना कातिल

विज्ञापन


राहत और बचाव कार्य शुरू
हादसे की सूचना मिलते ही शाहजहांपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर क्षतिग्रस्त वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकाला। घायल लोगों को एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ट्रक चालक गिरफ्तार, जांच जारी
पुलिस ने मौके से ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण ट्रक की तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही बताया जा रहा है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए टोल प्लाजा पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर धीरे-धीरे यातायात सामान्य किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें